भ्रष्टाचार साबित, फिर भी मुखिया के वित्तीय अधिकार बहाल, आयुक्त से कार्रवाई की मांग
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,
बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के सुसारी – तुर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने की मांग जनतादल यूनाइटेड के जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र समर्पित कर किया है। भ्रष्टाचार में संलिप्त और जांच में वित्तीय गवन प्रमाणित बहेड़ी प्रखंड के सुसारी- तूर्की पंचायत के मुखिया के वित्तीय अधिकार पर रोक अभी तक नहीं लगाई गई है।प्रमण्डलीय आयुक्त और दरभंगा जिला पदाधिकारी को समर्पित आवेदन पत्र में श्रीझा ने अंकित किया है कि जिला लोक शिकायत प्राधिकार द्वारा कराई गई जांच में जांच दल ने पंचायत की मुखिया ज्योति देवी ,पंचायत सचिव आलोक कुमार झा और तकनीकी सहायक नीतिश कुमार के द्वारा पंचायत की योजना में भ्रष्टाचार किये जाने की पुष्टि हुई है।जिलापदाधिकरी और उप विकास आयुक्त के ज्ञापांक 1761 दि. 17 अक्टूबर 24 के जांच रिपोर्ट के आलोक में गवन की गई कूल 7 लाख 37 हजार 152 रुपये को क्रमशः2,लाख 45 हजार 717 रुपया तीनो गवनकर्ताओं से विभागीय खाता में जमा कराना था।जिसके लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेशित किया था।लेकिन मुखिया से आज तक बीडीओ बहेड़ी ने गवन राशि की वसूली की कोई कार्रवाई नही किया है।हालत यह है कि अधिकारियों से हौसला पाकर उक्त तीनों व्यक्ति पुनः पंचायत योजनाओं में भ्रष्टाचार करने में संलिप्त हैंतथा आवेदक को मुखिया द्वारा दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।इससे आहत श्री झा ने आयुक्त से मुखिया के वित्तीय अधिकार पर तत्काल रोक लगाने, तथा दोषी के विरुद्ध गवन की गई राशि की वसूली की मांग किया है।