महिला हत्या मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज, जमीन ठगी केस में भी तीन आरोपियों को राहत नहीं

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की कोर्ट ने एक महिला की गला दवाकर हत्या कर लाश छुपाने के आरोप में दर्ज हायाघाट थानाकांड सं.185/25 के आरोपी साधोपुर गांव के श्रवन कुमार की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि इसके अलावे श्री पाण्डेय की कोर्ट ने विवादित जमीन का केवाला कर लाखों रुपया की ठगी करने के आरोप में दर्ज सिंहवाड़ा थानाकांड सं. 218/25 में काराधीन आरोपी अग्यासपुर निवासी चन्दर सहनी और प्रकाश सहनी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दिया है।वहीं इसी मामले के आरोपी मो. अनवर की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।