बिरौल में अज्ञात शव की हुई पहचान, बलिया गांव का रहने वाला था मृतक
बिरौल में अज्ञात शव की हुई पहचान, बलिया गांव का रहने वाला था मृतक
बिरौल में अज्ञात शव की हुई पहचान, बलिया गांव का रहने वाला था मृतक
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-17 पर बलरा और सोनपुर के बीच मिले एक अज्ञात व्यक्ति का शव की पहचान बलिया गांव निवासी योगेंदर मल्लिक के 25 वर्षीय पुत्र राजेंदर मल्लिक के रूप में हुई है जानकारी हो की सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर वैज्ञानिक अनुसंधान विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घटना से कुछ साक्ष्य एकत्रित कर अपन साथ ले गई।
आयुष्मान योजना में 19 नए निजी अस्पताल शामिल, अब जिले में 57 अस्पताल सूचीबद्ध, डीएम की अध्यक्षता में डीईसी की बैठक, जनवरी में 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
समाज, शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पित थे प्रो उमाकांत चौधरी- कुलपति, सादगी इमानदारी तथा संघर्ष के प्रतिमूर्ति थे उमाबाबू- सांसद शांभवी चौधरी, उमाकांत चौधरी जी के पदचिन्हों को आगे बढाने की जरूरत- डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू।