28 जनवरी को कुशेश्वरस्थान स्थान से कुछ दूरी गोलमा गांव में विराट शिव गुरु महोत्सव, ढाई लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।
एक दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव के लिए अंचल क्षेत्र के गोलमा में बुधवार को पहुंचे शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में शिव शिष्य परमेश्वर ने कहा कि आगामी 28 जनवरी को गोलमा में आयोजित शिव गुरु महोत्सव में फाउंडेशन के शिव शिष्या बरखा आनन्द, एवं हरीन्द्रानन्द जी के आप्त सचिव सह वैश्विक शिव शिष्य परिवार के अध्यक्ष अर्चित आनन्द उर्फ अणु भैया भाग लेंगे। उन्होंने कहा आध्यात्मिक यात्रा में भगवान शिव की शिष्यता विषय पर कार्यक्रम में लगभग ढाई लाख लोगों की आने की संभावना है।

