वैशाली में ‘खाकी पर दाग’ : सोना चोरी कांड में चार पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी, मचा हड़कंप

दस्तक 7मीडिया ,वैशाली/

वैशाली जिले में पुलिस की छवि को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोना चोरी के एक संगीन मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि जब्त किए गए सोने में हेराफेरी की गई।
मामले के उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित थाना में जब्त सोने का मिलान किए जाने पर भारी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि दोषी चाहे वर्दी में क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा।