अब रविवार और छुट्टी में भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, सरकार का बड़ा फैसला
अब रविवार और छुट्टी में भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, सरकार का बड़ा फैसला
अब रविवार और छुट्टी में भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, सरकार का बड़ा फैसला
दस्तक 7मीडिया /गुड्डूराज
राज्य सरकार ने राजस्व हित और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जनवरी 2026 से रविवार और घोषित अवकाश (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) के दिनों में भी बिहार के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। इसे लेकर निबंधन एवं मुद्रांक विभाग ने सभी जिलों के अवर निबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है।
उप निबंधन महानिदेशक डॉ. संजय कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बढ़ते कार्यभार और आम जनता को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। निर्देशानुसार रविवार एवं अवकाश के दिन सभी निबंधन कार्यालयों में कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा।
पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि कार्यालय के सभी कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर निर्धारित दिनों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं कर्मचारियों को श्रम नियमों के तहत प्रतिपूरक अवकाश (कम्पन्सेटरी लीव) अन्य कार्यदिवसों में बारी-बारी से दिया जाएगा, ताकि किसी भी दिन निबंधन कार्य बाधित न हो।
इस निर्णय से जमीन खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और अन्य निबंधन कार्यों में आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर नौकरीपेशा और बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह फैसला बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।
बहेड़ा में स्वर्ण व्यवसायी से छीनतेय, हथियार के बट से हमला कर लाखों के जेवरात छीने , दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ज्वेलर, पानी टंकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम
लहेरियासराय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय से सेवानिवृत हुये प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई ,पाग चादर ,गमछा ,देकर किया गया सम्मानित।