दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या से सनसनी, बीएमपी के आस -पास दोनों के शव बरामद, दोस्त पर टिकी जांच
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र में एक जनवरी से लापता दो युवकों के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार को बीएमपी के नजदीक से एक युवक का शव बरामद किया, वहीं बाद में दूसरे युवक की लाश भी मिलने की सूचना है। दोनों युवकों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक जनवरी को घर से अपने एक दोस्त के साथ निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर बीएमपी के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान लापता युवकों में से एक के रूप में हुई। बाद में साथ में निकले दूसरे युवक का भी शव मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है।
इस दोहरे हत्याकांड को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की हत्या उनके किसी करीबी दोस्त ने ही की हो और सबूत मिटाने के लिए शवों को अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया गया हो। चर्चा यह भी है कि एक शव को जमीन के नीचे दबाया गया था। हालांकि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या नशापान जैसे कारणों की भी जांच की जा रही है।
इधर, मृतकों के परिजनों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिसमें कुछ युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में बहादुरपुर और सदर थानाध्यक्ष की टीम पूरे घटनाक्रम को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
श्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में मनाई गई लुई ब्रेल की जयंती; दिव्यांग छात्रों के लिए नई कंप्यूटर लैब की होगी स्थापना
9–10 वर्षीय छात्र कश्यप की मौत ,आत्महत्या या साजिश?माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल मामला, रसूखदारों के आगे क्या बेबस हुई व्यवस्था ,पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताता हे, फांसी पर लटक गया कश्यप ?