विधि संवाददाता /दरभंगा

सिविल कोर्ट दरभंगा में 9 सितम्बर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन की जायेगी। यह आयोजन
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में शनिवार को सुबह के 10.30 बजे से होगी।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी के निर्देशन में प्राधिकार का सचिव एडीजे श्रीराम झा ने लोक अदालत आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पुरी कर ली है। हजारों पक्षकारों को प्राधिकार कार्यालय से नोटिस भेजी गई है।राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-छोटे सुलहयोग्य आपराधिक मामले,उत्पाद,,क्षतिपूर्ति दावा वाद,परिवार अदालत से संबंधित मामले,बिजली, पानी,उपभोक्ता वाद,ग्राम कचहरी से संबंधित मामले,श्रम,वन, नीलामपत्र वाद समेत बी.एस एन.एल,बिभिन्न बैंक,फाईनेंस कंपनी से संबंधित संस्थित एवं विवादपूर्व मामलों को पक्षकारों के बीच समझौता के माध्यम से निष्पादित किया जाना है।