दरभंगा पुलिस की जनसुनवाई: ग्रामीण व नगर एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
दरभंगा पुलिस की जनसुनवाई: ग्रामीण व नगर एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
दरभंगा पुलिस की जनसुनवाई: ग्रामीण व नगर एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जनसुनवाई की गई।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस की तरह आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान
बडगांव थाना से 01,
सकतपुर थाना से 01,
बहेड़ी थाना से 02,
कुशेश्वरस्थान थाना से 01,
घनश्यामपुर थाना से 01 एवं
बिरौल थाना से 01 —
इस प्रकार कुल 07 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
ग्रामीण एसपी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि शेष आवेदनों पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वहीं दूसरी ओर, नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा हायाघाट थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
71 महिला पर्यवेक्षिकाओं का डी.एम ने किया स्थानांतरण/तबादला ,एफ.आर.एस. पंजीकरण में कार्य क्षमता एवं दक्षता के अनुरूप महिला पर्यवेक्षिकाओं का किया गया पदस्थापन
मैथिली अकादमी बंद होने से नाराज़ मिथिला संघ ने आयुक्त कार्यालय के सामने दिया धरना,रखी अपनी मांग।