जिला बार एसोसिएशन दरभंगा में अमर शहीद ऊधम सिंह की जयंती व वीना दास, डॉ. शंकर दयाल शर्मा और डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने किया नमन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा में शुक्रवार को अमर शहीद ऊधम सिंह की जयंती और महिला क्रांतिकारी वीना दास, प्रख्यात अधिवक्ता सह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा तथा पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अधिवक्ताओं ने नमन किया।

अधिवक्ता रमन जी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित नमन समारोह शुक्रवार को हुई,।अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म २६ दिसम्बर को हुई थी उन्होंने जलियांवाला बाग में १३ अप्रैल १९१९ को हजारों निहथों पर गोलियां चलवाने वाले जनरल डायर को लंदन मे जाकर १३ मार्च१९४० को गोली मार दी थी इस आरोप में उन्हें फांसी की सजा हुई। , स्वतंत्रता आंदोलन के महिला क्रांतिकारी वीना दास ने भारत छोड़ो आंदोलन के समय तीन वर्षों के लिए नजर बंद कर लिया गया था। वे अंग्रेज शासन में बंगाल के गवर्नर पर गोली चलाई थी । प्रख्यात अधिवक्ता डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वकालत छोड़कर समर्पित हो गए। उन्होंने देश की सेवा राष्ट्रपति होकर किया। , २६ दिसंबर १९९९ को उनका निधन हो गया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री थे। वे अर्थशास्त्र के अध्यापक जेनेवा में सचिव उद्योग मंत्रालय, वित मंत्रालय में सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष के साथ वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री पद के दायित्व का बहुमुखी निर्वहन किया। , २६ दिसंबर २०२४ में उनका निधन हो गया। नमन समारोह के मौके पर अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह, माया शंकर चौधरी, नीतीश कुमार , नवीनेंद्र कुमार मिश्रा, रामबृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिन्हा, लालन कुमार अपर लोक अभियोजक, ब्रजेश कुमार चौधरी, बुलन कुमार झा, संजय कुमार, कुलदीप दीवान, रणधीर कुमार चौधरी, प्रमोद शंकर चौधरी आदि ने चारों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।