रोजगार सह मार्गदर्शन मेला : युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, 781 युवाओं ने कराया निबंधन, 410 युवाओं का हुआ चयन, कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक सकी युवाओं का उत्साह, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला : युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, 781 युवाओं ने कराया निबंधन, 410 युवाओं का हुआ चयन, कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक सकी युवाओं का उत्साह, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला : युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह,
781 युवाओं ने कराया निबंधन, 410 युवाओं का हुआ चयन,
कड़ाके की ठंड भी नहीं रोक सकी युवाओं का उत्साह, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़।
दस्तक 7मीडिया ,गौड़ा बौराम/अमित झा
दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत खेल मैदान, खोड़ा गाछी, बिरौल में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का सफल आयोजन किया गया। खराब मौसम एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद क्षेत्र के युवाओं में इस मेले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत-गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रबंधक आईबीसीबी शान्तनु ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक सिंह, बीपीएम गौड़ाबौराम श्री सर्वेश शाही, बीपीएम बिरौल आमोद शर्मा, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू, संचार प्रबंधक राजा सागर तथा जीविका के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन किया गया।
मिथिला परंपरा के अनुरूप जीविका दीदियों द्वारा पाग, चादर एवं पौधा भेंट कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण किया तथा उपस्थित युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रबंधक आईबीसीबी शान्तनु ठाकुर ने कहा कि यह रोजगार सह मार्गदर्शन मेला जीविका दीदियों की मेहनत, समर्पण एवं सतत प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जीविका ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को एक मंच पर लाकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मयंक सिंह ने जीविका दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि स्वरोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का एक सशक्त एवं प्रेरक मंच बनकर उभरा है।
बीपीएम सर्वेश शाही ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जीविका के सतत प्रयासों से महिलाएँ एवं युवा दोनों आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
बीपीएम आमोद शर्मा ने युवाओं को अपने कौशल को निखारने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में कुल 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि इस मेले में कुल 781 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से
• 220 युवाओं का सीधी भर्ती हेतु चयन,
• 65 युवाओं का कौशल, प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु चयन, तथा
• 125 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया।
कार्यक्रम स्थल पर जीविका जिला कार्यालय के कर्मी एवं सैकड़ों जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
यह रोजगार सह मार्गदर्शन मेला हजारों युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण के नए द्वार खोलने वाला एक सफल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।