अफजला के पूर्व सरपंच बचन देव सहनी का इलाज के दौरान निधन। क्षेत्र में पसरा शोक की लहर,लोगों ने जताया शोक संवेदना

निलेश, बिरौल।

प्रखंड के अफजला पंचायत ( वर्तमान नगर पंचायत बिरौल) के जुझारू व न्याय प्रिये रह चुके पूर्व सरपंच बचन देव सहनी का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 40 वर्ष के थे। स्थानीय लोगों में मुकेश सहनी ने बताया कि बचन देव जी को ब्रैन ट्यूमर था जिसका इलाज चल रहा था। सब कुछ ठीक था अचानक गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया। जहां वे शुक्रवार को सुबह 7 बजे अंतिम सांस लिये।इनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों में विनोद चौधरी,सनोज नायक, रविन्द्र पौद्दार,चौधरी सहनी,चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष श्याम माहथा,चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रंजीत भगत,बीआईटी के निदेशक चंदन झा,प्रशांत कुमार, पूर्व जिप सदस्य मो.इम्तियाज, रामबाबू माहथा,अशोक महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।इधर पूर्व सरपंच बचन देव सहनी के निधन की सूचना मिलते ही सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू राय,डुमरी पंचायत के शंभू चौधरी,आलमगीर अंसारी,
पवन यादव,सुपौल पंचायत के मुखिया मो.काशीफ, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी,नगर पंचायत बिरौल के उपमुख्य पार्षद अख्तर शंहशाह ,सरपंच पति एसएम तमन्ना,इंदल साह के अलावा बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,सीओ विमल कुमार कर्ण आदि ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि बचन देव सहनी अपने कार्यकाल में ग्राम कचहरी में जो भी मामले आते थे उसमें से कुछेक को छोड़ अधिकांश मामले को समझौता कर उसका निष्पादन करने में सक्रिय रहते थे।पूर्व सरपंच स्व. सहनी अपने पिछे पत्नी सरीता देवी,एक 11 वर्षीय पुत्र जयदेव कुमार एवं 7 वर्षीय पुत्री देवांशी को छोड़ गये।