घनश्यामपुर थाना के बाउर गांव से युवती की अपहरण

दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबोराम/

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बोल गांव से एक 19 वर्षीय युक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है।युवती  की मां अनीता देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।यह घटना 12 दिसंबर शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। अनीता देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 12 दिसंबर की सुबह जब नींद से जागी तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी शुरुआत में उन्हें लगा की बेटी सो के लिए बाहर गई होगी लेकिन तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की काफी खोजबीन के बाद भी युक्ति का कोई सुराग नहीं मिला घर की तलाशी लेने पर पता चला की बेटी का आधार कार्ड शैक्षणिक प्रमाण पत्र एक बैग और 103000 नगद गायब हैं। इस संबंध में रविवार को अनीता देवी ने घनश्यामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में बताया गया की युक्ति को पहले उमेश साहू के दामाद गुड्डू साहू निवासी दलदल, जिला मधुबनी के पास रखा गया था और बाद में उसे किसी अन्य स्थान पर ले जाने की बात कही गई है।थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।उन्होंने कहा की युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।