शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 दिसंबर तक गतिविधियों पर रोक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, दरभंगा श्रीमती चांदनी सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिले में जारी शीतलहर एवं तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव से बचाव हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा सहित अन्य सभी गतिविधियों पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः रोक लगाई जाती है।
हालांकि, पोषाहार की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन अपराह्न 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच नियमानुसार पूरक पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
साथ ही, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा गृह भ्रमण सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे तथा केंद्र संचालन अवधि के दौरान केंद्र पर उनकी उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।