मनचले लड़के हो जायें सावधान ,वरना जाना पड़ेगा जेल, विद्यालय जाने वाली छात्राओं से फब्तियां कसने पर सात मनचले पर प्राथमिकी दर्ज
दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /दरभंगा
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय भरवाड़ा (खराजी टोला) में पढ़ने वाली छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की गंभीर घटना को सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार के स्वलिखित बयान पर इस मामले में सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
थाना अध्यक्ष द्वारा दर्ज फर्दबयान में कहा गया है कि विद्यालय आने-जाने के दौरान छात्राएं असामाजिक तत्वों की हरकतों से असहज और भयभीत महसूस कर रही थीं। लोक-लाज और सामाजिक भय के कारण छात्राएं खुलकर शिकायत करने से डर रही थीं, जिससे विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा था।
पुलिस के अनुसार, विद्यालय खुलने और बंद होने के समय कुछ युवक नियमित रूप से विद्यालय के आसपास मंडराते रहते थे और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते थे। आरोपितों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में की गई है, जिनमें
राज किशोर साह (पिता- छोटेलाल साह),
इन्द्रजीत कुमार (पिता- गणेश साह),
गोलू कुमार (पिता- राम कुमार साह),
आदित्य कुमार (पिता- उपेन्द्र साह),
कुंदन साह (पिता- राजेश साह),
प्रभाकर भंडारी (पिता- विनोद भंडारी)
तथा एक नाबालिग लड़का शामिल है।
पुलिस जब भरवाड़ा गुदरी बाजार पहुंची तो एक नाबालिग लड़का पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ विद्यालय के आसपास घूमकर छात्राओं को परेशान करता था। इसके बाद विधि विरुद्ध बालक को संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की मौजूदगी में थाना लाया गया और बाल न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।
थाना अध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और विद्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि छात्राएं बिना भय के शिक्षा ग्रहण कर सकें।
अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, थानाध्यक्षों को विशेष कार्रवाई के आदेश
धर्म की आड़ में दरिंदगी? दरभंगा के चर्चित कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, FIR में देरी पर उठे सवाल ,शिष्य को बचाने के लिये सोशल मीडिया पर दिये प्रवचन और दे डाली नसीहत ?