अधिवक्ता को मातृशोक,नहीं रही माकपा नेता स्वर्गीय विजयकांत ठाकुर की पत्नी देवकला देवी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता 

स्थानीय कंसी गांव निवासी 90 वर्षीय, देवकला देवी एक समाजसेवी, धर्मपरायण महिला थी।वे अपने पीछे चार पुत्र,क्रमशः अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर उर्फ बालाजी, प्रमोद ठाकुर उर्फ पप्पू जी, डॉ. विनोद ठाकुर, और माकपा नेता गोपाल ठाकुर एवं दो पुत्री समेत नाती पोता से भरा पुरा परिवार छोड़ गई है।इनके निधन पर बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा,अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी,अनिल कुमार प्रसाद, सुधीर कुमार चौधरी,मायाशंकर चौधरी, विजय नारायण चौधरी,हरेराम साहू, समेत दर्जनों वकीलों ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है।