साइबर अपराध के विरुद्ध घनश्यामपुर पुलिस की मुहिम: स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
साइबर अपराध के विरुद्ध घनश्यामपुर पुलिस की मुहिम: स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
साइबर अपराध के विरुद्ध घनश्यामपुर पुलिस की मुहिम: स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों को देखते हुए घनश्यामपुर पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। गुरुवार को गौड़ा बौराम प्रखंड स्थित मानसरा मध्य विद्यालय में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनजाने लिंक पर क्लिक करना या अपरिचितों से निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें, चाहे कॉल करने वाला खुद को बैंक अधिकारी ही क्यों न बताए।
सोशल मीडिया या मैसेज पर आने वाले संदिग्ध लुभावने ऑफर्स और लिंक्स से दूर रहें। इसके अलावा अपनी और अपने परिवार की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से बचें।
थाना प्रभारी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि
यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है या संदिग्ध गतिविधि देखता है, तो तुरंत इन माध्यमों का उपयोग करें- हेल्पलाइन नंबर 1930: साइबर अपराध की तत्काल रिपोर्ट के लिए। आपातकालीन नंबर 112 किसी भी पुलिस सहायता के लिए।
वेब पोर्टल- cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सचेत करना हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।