कुशेश्वरस्थान थाना की कार्रवाई : एक पियक्कड़ सहित दो वारंटी गिरफ्तार, तीनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक पियक्कड़ और दो फरार वारंटी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर राउत पंचायत के नवटोलिया गांव निवासी विक्की चौपाल को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं, कोर्ट से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे पोखारभिंडा गांव निवासी सुधीर राय एवं अजीत राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है। थाना प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून एवं न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।