दरभंगा में लंबित हत्या मामलों की समीक्षा, एसएसपी ने तय की समय-सीमा
दरभंगा में लंबित हत्या मामलों की समीक्षा, एसएसपी ने तय की समय-सीमा
दरभंगा में लंबित हत्या मामलों की समीक्षा, एसएसपी ने तय की समय-सीमा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मंगलवार को अनुमंडल सदर-1 और अनुमंडल सदर-2 के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक एसएसपी कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसएसपी ने थानावार सभी पुराने और लंबित हत्या मामलों की समीक्षा की। उन्होंने हत्या से जुड़े हर मामले के त्वरित निष्पादन के लिए समय-सीमा तय की और अनुसंधानकर्ताओं को सक्रिय रहते हुए तेजी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।