दरभंगा में 16 दिसंबर को जॉब कैम्प, 50 पदों पर सीधी भर्ती  12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा द्वारा 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आईटीआई के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

जॉब कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें Bharat Financial Inclusion Limited के सहयोग से कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

इस जॉब कैम्प में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹12,500/- प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं सुपौल जिलों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं अथवा विश्वविद्यालय नियोजन कार्यालय, दरभंगा में उपस्थित होकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में भाग लेने के समय बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।