बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल: थानास्तर पर ‘अभया ब्रिगेड’ की शुरुआत
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल: थानास्तर पर ‘अभया ब्रिगेड’ की शुरुआत
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक पहल: थानास्तर पर ‘अभया ब्रिगेड’ की शुरुआत
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिहार पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के प्रत्येक जिले में थानास्तर पर अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है, जो स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर सक्रिय रहेगी।
अभया ब्रिगेड का प्रमुख उद्देश्य संवेदनशील एवं हॉट-स्पॉट क्षेत्रों की पहचान करना, मौके पर उपस्थित रहकर मनचलों एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करना, आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग की व्यवस्था करना तथा शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में यह विशेष टीम प्रतिदिन फील्ड में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है।
दरभंगा जिले में अभया ब्रिगेड द्वारा सभी स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वर्दीधारी एवं सादे वेश में पुलिसकर्मियों की सतत तैनाती सुनिश्चित की गई है।
महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु अभया ब्रिगेड पूर्णतः तत्पर एवं सक्रिय है।