बड़गांव थाना में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
बड़गांव थाना में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
बड़गांव थाना में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने आज बड़गांव थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में थाने में संधारित विभिन्न पंजियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई, जिनमें शामिल थीं
आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी इत्यादि।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों एवं लंबित कांडों पर विशेष ध्यान देते हुए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती एवं बैंक/एटीएम सुरक्षा पर पुलिस चौकस रहे।थानाध्यक्ष लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करें तथा वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं। अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से जांच करें।
निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं से मुकदमों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि थाना क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए।