समाहरणालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए डीएम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
समाहरणालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए डीएम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
समाहरणालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के लिए डीएम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी शाखाओं के प्रधान लिपिक, शाखा प्रभारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाहरणालय के अंतर्गत संचालित सभी शाखाओं की कार्यालय व्यवस्था, लंबित कार्यों की स्थिति, पारदर्शिता, जनसेवा की दक्षता तथा प्रशासनिक कार्यों में तीव्रता सुनिश्चित करना था।
जिलाधिकारी ने कहा कि “समाहरणालय जनता की सेवा का प्रमुख केंद्र है। इसलिए समयबद्ध, पारदर्शी और उत्तरदायी कार्य प्रणाली हर शाखा में लागू होनी चाहिए।” उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया कि— • संचिकाओं एवं दस्तावेजों के समुचित अभिलेखीकरण को सुनिश्चित करें, • डैकोरेशन रजिस्टर का नियमित अद्यतन करें, • लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें, • कार्यालय में आने वाले नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाए और किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
डीएम ने ई-ऑफिस पर कार्य निष्पादन, फाइल मूवमेंट और विभागीय पत्राचार को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने सभी प्रधान लिपिकों से उनकी शाखाओं की वर्तमान स्थिति, समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली तथा अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि “सुदृढ़ और व्यवस्थित प्रशासन ही बेहतर जनसेवा की आधारशिला है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें।”
बैठक में समाहरणालय की सभी शाखाओं के प्रधान लिपिक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।