पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों की बल्ले -बल्ले ,राज्य सरकार ने दें दी प्रोन्नति।
पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों की बल्ले -बल्ले ,राज्य सरकार ने दें दी प्रोन्नति।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
पीटीसी उतीर्ण सिपाहियों की बल्ले बल्ले हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत राज्य सरकार ने इन्हें प्रोन्नति दें दी हैं। अब ये सहायक अवर निरीक्षक(उच्चतर प्रभार ) के रूप मे कार्यभार संभालेंगे। राज्य सरकार ने दिये पत्र के अनुमोदन के आलोक मे बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर कार्यहित मे वरीयता सह योग्यता के आधार पर योग्य पाये गये सिपाहियों को अपने वर्तमान पदस्थापन के जिला /इकाई /एवं अन्य कार्यालय मे सअनि के रूप मे उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किये जानें की बात कहीं हैं । इसके लिये सभी कार्यालय प्रधान को जिम्मेदारी दी गई हैं कि कार्यकारी प्रभाव के अंतर्गत इन्हें अनुसंधान ,विधि व्यवस्था संधारण ,अपराध नियंत्रण ,यातायात ,डायल 112सेवा ,साईबर थाना ,महिला हेल्प डेस्क ,प्रशिक्षण एवं अन्य महत्वपर्ण् कार्यों मे प्रतिनियुक्त किया जाय। यही नहीं आदेश मे यह भी कहा गया हैं कि योगदान से पूर्व इन सबो से शपथ पत्र लेना हैं कि इनके विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीय कार्यवाही संचालित /लंबित नहीं हैं या फिर कोई दंडादेश प्रभावी नहीं हैं तथा निगरानी ,फौजदारी ,आपराधिक या फौजदारीबाद लंबित नहीं हैं। इस शपथ पत्र के प्राप्त होने के बाद ही कार्यालय प्रधान कार्यकारी प्रभार संबंधी इस आदेश का क्रियान्वयन करेंगे। इनमें से अगर कोई भी मामला इनके ऊपर हैं तो यह आदेश उनपर प्रभारी नहीं होगा।पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कहा हैं कि इन आरोपों से संबंधित कोई भी आवेदन आता हैं तो इस आदेश को आवश्यकता अनुसार संशोधित या रद्द किया जा सकता हैं। यहां बता दें कि 2685पीटीसी को सरकार ने प्रोन्नति दें दिया हैं।ऐसी संभावना जताई जा रही हैं कि सरकार बहूत जल्द ही अन्य पदों पर प्रोन्नति देने वाली हैं।