कुशेश्वरस्थान /

तेज आंधी और बारिश के कारण कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र मे सात लोंगों की जानें गई। पांच की मौत बीच नदी मे नाव के डूबने से हो गई। वहीं दो बच्चे की मौत शिव गंगा मे डूबने से हो गई। नाव के डूबने से हुई मौत मे गढपूरा गांव के फूलपरी देवी ,जगतारण देवी ,लक्ष्मी कुमारी ,सोनाली कुमारी एवं सोनियां कुमारी हैं।
वहीं शिव गंगा मे डूबने से हुई मौत मे मों मुस्किम का पुत्र मों रब्बान एवं मों इंसान का पुत्र मों अकरम हैं। बताया जा रहा हैं कि पोखरा मे नहाने के दौरान दोनों बच्चा शिव गंगा मे डूब गया। दोनों को डूबते देख स्थानीय कुछ लोग पोखरा मे छलांग लगाये थे लेकिन दोनों बच्चे की तब तक मौत हो गई थी। परिजनों के जिद्द के कारण पुलिस ने पंचनामा बनाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इधर नाव के पलटने से हुई मौत के मामले मे थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी को डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा हैं।
घटना के बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष के अलावे एसडीओ ,बीडीओ ,सीओ के अलावे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
कुशेश्वरस्थान का यह दोनों घटनाओं ने लोंगों का दिल झकझोर दिया।लोगो के जुबान पर था कि कुदरत का प्रकोप हैं ,कब क्या हो जाय ,कहा नहीं जा सकता।