बिहार में नई ऊर्जा का संचार: 48 नवनियुक्त आशु सहायक अवर निरीक्षकों को मिला नियुक्ति-पत्र

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

बिहार पुलिस ऑडिटोरियम, सरदार पटेल भवन, पटना में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन सं. 01/2024 के अंतर्गत चयनित बिहार पुलिस आशु संवर्ग के नवनियुक्त आशु सहायक अवर निरीक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी, माननीय उप-मुख्यमंत्री (गृह), इसके साथ ही कार्यक्रम में विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, अरविन्द कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव (गृह) सहित गृह विभाग एवं बिहार पुलिस मुख्यालय के अनेक वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 54 अभ्यर्थी अनुशंसित हुए थे, जिनमें
18 दिव्यांगजन,29 महिलाएँ शामिल हैं।

आज के समारोह में 48 नवनियुक्त आशु सहायक अवर निरीक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

उप-मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवनियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता व प्रोफेशनलिज्म के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। वहीं पुलिस महानिदेशक ने उन्हें आधुनिक पुलिसिंग, त्वरित संचार और जनता के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।