दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में चार अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला के दो अपर सत्र अदालत ने दो आपराधिक मामले के चार अभियुक्तों की जमानत आवेदन पत्र खारिज कर दिया है।पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय ने एक नाबालिग बालिका का अपहरण से संबंधित बहेड़ी थानाकांड सं.367/25 के आरोपी राम सकल महतो,और खुशबू कुमारी उर्फ खुशबू देवी का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है।वहीं तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट ने एक महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी नेहरा थाना में थानाक्षेत्र के राघोपुर निवासी शुभकान्त झा और नवनित शुभकान्त झा उर्फ नवनित झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।पीपी झा ने कहा कि गर्व झा ने अपनी माँ को आत्म हत्या के लिए अपने पिता, चाचा, दादा को आरोपित किया है।