दरभंगा डीएम ने ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड और जन शिकायतों की की हाई-लेवल समीक्षा, अधिकारियों को चेतावनी
दरभंगा डीएम ने ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड और जन शिकायतों की की हाई-लेवल समीक्षा, अधिकारियों को चेतावनी
दरभंगा डीएम ने ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड और जन शिकायतों की की हाई-लेवल समीक्षा, अधिकारियों को चेतावनी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में लंबित ई-कम्प्लायंस मामलों, जिलाधिकारी जनता दरबार और राजस्व से जुड़ी जन शिकायतों की गहन समीक्षा की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लंबित मामलों पर कड़ी निगरानी
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक लंबित प्रकरण पर विस्तृत जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके।
प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार मौजूद रहे।
वहीं, डीसीएलआर, बीडीओ और अंचलाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीसी के माध्यम से जुड़े और अपने क्षेत्रों की लंबित शिकायतों की स्थिति जिलाधिकारी को बताई।
नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
प्रशासन का लक्ष्य,त्वरित और पारदर्शी सेवा
डीएम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने और सभी योजनाओं व निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।