मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की प्रथम एवं द्वितीय माध्यमिक परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होगी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की प्रथम माध्यमिक (10वीं) परीक्षा – जून 2025 तथा द्वितीय माध्यमिक (10वीं) परीक्षा – दिसम्बर 2025 की परीक्षा आगामी 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की पाली – समय
• प्रथम पाली : सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
• द्वितीय पाली : दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

निर्धारित परीक्षा केन्द्र

जिला के शहरी क्षेत्र में कुल 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं—
1. प्लस टू देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा
2. मारवाड़ी उच्च विद्यालय, दरभंगा

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सफलतापूर्वक संचालित कराने हेतु दोनों परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान भा.ना.सु. संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

निषेधाज्ञा के प्रमुख प्रावधान

अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, दरभंगा द्वारा परीक्षा के दिनों में सुबह 07:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निम्न प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे—

निषिद्ध गतिविधियाँ :
1. भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किसी अपराध या शांति भंग के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का समूह में एकत्रित होना।
2. किसी भी प्रकार के हथियार (लाठी, भाला, गड़ासा, चाकू, अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि) लेकर चलना।
3. सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग।
4. परीक्षा केन्द्र के निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कर्मियों द्वारा मोबाइल, सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित।