मानवाधिकार दिवस 2025 : दरभंगा प्रशासन ने सभी कार्यालयों में मनाने का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जानकारी दी है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में मानवाधिकार संरक्षण से संबंधित शपथ भी दिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि समाहरणालय, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय प्रधान यह सुनिश्चित करें कि
• 10 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अपने-अपने कार्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाया जाए।
• मानवाधिकार दिवस से संबंधित शपथ ग्रहण समारोह का विधिवत आयोजन किया जाए।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानवाधिकार दिवस का आयोजन न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम है, बल्कि यह नागरिकों और कर्मियों को मानवाधिकारों की रक्षा, सम्मान और संवर्धन की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।
दरभंगा जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की है कि कार्यक्रम को सार्थक और प्रभावी बनाने में पूरा योगदान दें।