अतिक्रमण को लेकर नगर प्रशासन का व्यवसायियों के बैठक, 12 को होगा कुशेश्वरस्थान अतिक्रमण मुक्त और जाम से मिलेगी निजात।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
नगर पंचायत के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार और सीओ गोपाल पासवान के संयुक्त अध्यक्षता में बाजार के व्यवसायियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में बाजार में हुए अतिक्रमण को लेकर गहन चर्चा की गई। विगत तीन दिसम्बर को बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया था, इसके बाद भी पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया था। इसको लेकर 12 दिसम्बर को फिर से स्थानीय बाजार को अतिक्रमण मुक्त करना है। बैठक में सब्जी मंडी, फल मंडी को लेकर चर्चा की गई। लोगो ने बताया कि अम्बेडकर चौक, किराना बाजार और सब्जी मंडी में सड़क के दोनों तरफ से सड़क को अतिक्रमण कर दुकान चलाया जा रहा है जिससे जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कुशेश्वरस्थान एसएच 56 मुख्य मार्ग पर भी नाले से बाहर आ कर दुकानदार अपना दुकान लगाते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए 12 दिसम्बर को अतिक्रमण मुक्त कराने का फैसला लिया गया है। सब्जी मंडी, फल मंडी और मछली बाजार के लिए जगहों को चयनित किया गया है जिसपर विचार किया जा रहा है।
मौके पर उप मुख्य पार्षद सुजीत पासवान, बउआ सोनी, राम शंकर पोद्दार, मो0 मजनू, तारणि पासवान, रोहित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।