दरभंगा पुलिस का बड़ा फैसला : दिसंबर माह में हर सप्ताह थानों पर लगाया जाएगा जनता दरबार, SSP–City SP–Rural SP करेंगे जनसुनवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा : जनता की समस्याओं के त्वरित अनुस्मरण एवं निराकरण के लिए दरभंगा पुलिस ने दिसंबर माह का विस्तृत साप्ताहिक भ्रमण एवं जनता दरबार कार्यक्रम जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विभिन्न तिथियों पर जिले के अलग-अलग थानों में जाकर शिकायतें सुनेंगे और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

क्या है पूरा कार्यक्रम?

जारी कार्यक्रम के अनुसार माह–दिसंबर में हर सप्ताह अलग-अलग पदाधिकारी थानों में मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, लंबित कांडों की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्थानीय जनता से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे।

दिसंबर 2025 का साप्ताहिक जनता दरबार एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम

द्वितीय सप्ताह
• 10 दिसम्बर (बुधवार) : SSP – नगर थाना
• 11 दिसम्बर (गुरुवार) : CITY SP – विघौली | RURAL SP – बिरौल
• 12 दिसम्बर (शुक्रवार) : CITY SP – कमतौल
• 13 दिसम्बर (शनिवार) : RURAL SP – बेनीपुर | SSP – लहेरियासराय

तृतीय सप्ताह
• 17 दिसम्बर (बुधवार) : CITY SP – कंवरी
• 18 दिसम्बर (गुरुवार) : RURAL SP – बेनीपुर | SSP – सदर
• 19 दिसम्बर (शुक्रवार) : RURAL SP – कुशेश्वरस्थान
• 20 दिसम्बर (शनिवार) : SSP – बहादुरपुर | CITY SP – सिंहवाड़ा

चतुर्थ सप्ताह
• 24 दिसम्बर (बुधवार) : RURAL SP – तिलकपूर | SSP – शहर
• 25 दिसम्बर (गुरुवार) : SSP – जाले
• 26 दिसम्बर (शुक्रवार) : CITY SP – हायाघाट
• 27 दिसम्बर (शनिवार) : CITY SP – एपीएम  | RURAL SP  घनश्यामपुर