बेनीपुर का ‘जीवन अस्पताल’ बना मरीजों का सच्चा प्राण रक्षक,मानवता और सेवा की मिसाल, गरीबों का सहारा बने मैनेजिंग डायरेक्टर गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर आर के झा।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जहाँ आज के दौर में इलाज महंगा होता जा रहा है और कई चिकित्सक पेशे को सेवा नहीं, बल्कि कमाई का ज़रिया बना चुके हैं,ऐसे समय में बेनीपुर का जीवन अस्पताल एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।
यहाँ सभी तरह के इलाज की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है और मरीजों को गुणवत्ता के साथ सुलभ चिकित्सा मिल रही है। मगर सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ॰आर के झा एक बेहद नेकदिल इंसान हैं।अच्छे इंसानियत का मिसाल अपने अस्पताल में मरीजों को देते रहते हे।गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए उनकी सेवा भावना ऐसी है कि लोग उन्हें ‘धरती का भगवान’ कहने से भी नहीं चूकते।
आज आमतौर पर मरीजों को देखते ही कई अस्पतालों में बिना जरूरत की जांचों की लंबी सूची थमा दी जाती है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और इलाज से पहले ही उनका ‘आधा खून सूख जाता है’। ऐसे माहौल में जीवन अस्पताल का सरल, पारदर्शी और मानवीय इलाज मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
बेनीपुर क्षेत्र के लोग इस अस्पताल को“प्राण रक्षक केंद्र”के रूप में देखने लगे हैं ,जहाँ बीमारी नहीं, इंसानियत इलाज करती है।