महिलाओं की सुरक्षा को नई ढाल: बिहार पुलिस की ‘अभया ब्रिगेड’ हुई मैदान में सक्रिय”
महिलाओं की सुरक्षा को नई ढाल: बिहार पुलिस की ‘अभया ब्रिगेड’ हुई मैदान में सक्रिय”
“महिलाओं की सुरक्षा को नई ढाल: बिहार पुलिस की ‘अभया ब्रिगेड’ हुई मैदान में सक्रिय”
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस ने एक नई विशेष इकाई “अभया ब्रिगेड” की शुरुआत की है।पटना जिला से इसकी शुरुआत की गई हे। यह ब्रिगेड अब राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ऑफिस और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगातार नज़र रखेगी, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, अभद्रता या उत्पीड़न की घटनाओं को तुरंत रोका जा सके।
अभया ब्रिगेड की सबसे खास बात यह है कि इसके सदस्य सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्व आसानी से पकड़े जाएं और किसी को उनके उपस्थित होने का अंदाजा न हो। इससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने शहर और कस्बों में ऐसे स्थानों की भी पहचान शुरू कर दी है, जहाँ अक्सर मनचलों की गतिविधियाँ अधिक रहती हैं। इन हॉट स्पॉट्स पर अभया ब्रिगेड सख्त निगरानी रखेगी और संदिग्ध तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
बिहार पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अभया ब्रिगेड का गठन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल समाज में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी तथा लड़कियों और महिलाओं को बेखौफ होकर पढ़ने, काम करने और यात्रा करने में मदद करेगी।
अभया ब्रिगेड की मुख्य विशेषताएँ
• स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व अन्य सार्वजनिक स्थल पर सक्रिय निगरानी
• सादे वर्दी में तैनाती, ताकि मनचलों पर सरप्राइज एक्शन
• छेड़खानी हॉट स्पॉट की पहचान कर विशेष पेट्रोलिंग
• तत्काल कार्रवाई और महिला सुरक्षा पर फोकस
अभया ब्रिगेड के सक्रिय होते ही राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मधुबनी जिला के पुलिस महकमे में फेरबदल ,सात पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।
बेनीपुर का ‘जीवन अस्पताल’ बना मरीजों का सच्चा प्राण रक्षक,मानवता और सेवा की मिसाल, गरीबों का सहारा बने मैनेजिंग डायरेक्टर गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर आर के झा।