दरभंगा के म० वि० पटनियां में विद्यालय समय में बदलाव को लेकर ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से की शिकायत
दरभंगा के म० वि० पटनियां में विद्यालय समय में बदलाव को लेकर ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से की शिकायत
दरभंगा के म० वि० पटनियां में विद्यालय समय में बदलाव को लेकर ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी से की शिकायत
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड स्थित म० वि० पटनियां के ग्रामीणों ने विद्यालय संचालन के समय में किए गए बदलाव और आधारभूत संरचना के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को एक शिकायत पत्र भेजा है। इस शिकायत की प्रतिलिपि प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।ग्रामीणों ने शिकायत की है कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक-4071, दिनांक-16.10.2025 के आलोक में विद्यालय प्रधान द्वारा आधारभूत संरचना के अभाव को दर्शाते हुए विद्यालय को दो पाली में संचालित करने का आदेश दिया गया है।
शिकायत पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में आधारभूत संरचना की कोई कमी नहीं है, और उन्होंने विद्यालय की पुनः जांच करने का अनुरोध किया है। म० वि० पटनियां के पास 30 कमरे, 14 शौचालय, और 06 सीढ़ियां हैं। वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास 8 कमरे और 8 शौचालय हैं।
वर्तमान में, बच्चे 8 से 9 बजे के बीच उपस्थित होते हैं। सिर्फ 2 से 3 घंटी पढ़ाई होने के बाद 10:30 बजे लंच हो जाता है, और 11:15 बजे तक बच्चों को छुट्टी दे दी जाती है। रामनगर पंचायत का रामपुर टोला विद्यालय भी म० वि० पटनियां के प्रांगण में संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस विद्यालय को उसके अपने पंचायत में स्थानांतरित करने की मांग की है।
समस्त पटनियां के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उपरोक्त दोनों मामलों पर ध्यान देते हुए अपने स्तर से जांच कराकर विद्यालय को पुनः पुराने समय में संचालन कराने का आग्रह किया है।
गौड़ा बौराम,सरकारी कुएं की जमीन पर अवैध निर्माण जारी, अंचलाधिकारी के निर्देश को बताया जा रहा है हवा हवाई, घनश्यामपुर थाना को रोकने का दिया गया था निर्देश, मामला इसी चौक का,
मधुबनी जिला के पुलिस महकमे में फेरबदल ,सात पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।