वरीय पुलिस अधीक्षक ने की सख़्त मॉनिटरिंग , आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कई अहम निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में नवम्बर माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात, मुख्यालय, रक्षित), सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में थानावार लंबित कांड, नवम्बर माह में दर्ज मामलों, तथा निष्पादित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों की शीर्षवार प्रगति पर विशेष ध्यान रहा।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

1. सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नज़र
सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया कि सक्रिय अपराधकर्मियों का पूरा ब्योरा गुंडा पंजी में अद्यतन करें।

2. ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड अनिवार्य

महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े वीडियो साक्ष्यों को निर्धारित मानक के अनुरूप ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

3. शराबबंदी उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई

शराब तस्करों एवं शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सघन गश्ती व अभियान चलाने का आदेश।

4. फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार

थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुनने तथा त्वरित जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए।

5. न्यायालय के परिवाद पत्र पर तुरंत FIR

न्यायालय से प्राप्त किसी भी परिवाद पत्र पर विलंब के बिना प्राथमिकी दर्ज करने का कड़ा निर्देश।

6. डायल-112 शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन

डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।

7. थानाध्यक्ष की दैनिक सुबह मीटिंग अनिवार्य

प्रत्येक सुबह थानाध्यक्ष को प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टास्किंग करने का निर्देश।