दरभंगा से बड़ी जनहित की खबर:विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी फिर बने किसानों की मज़बूत आवाज़, अग्निकांड पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी लगातार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय दिख रहे हैं। किसानों की खाद–बीज संकट का समाधान करवाने के बाद अब वे कमजोर अंकुरण क्षमता वाले बीज के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए किसानों को उचित मुआवज़ा दिलाने की दिशा में पहल कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने मानवीय पहल करते हुए बहेड़ी प्रखंड के ईनाई गांव निवासी शैल देवी को छह माह पूर्व हुए अग्निकांड में गाय की मृत्यु पर आपदा राहत मद से ₹37,500 की राहत राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह राशि सम्मानजनक जीवन पुनः शुरू करने में सहायक होगी। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि राशि प्राप्ति में किसी भी बिचौलिए को एक रुपया तक न दें, भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. चौधरी ने कहा किबिहार सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर दृढ़ संकल्पित है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि “बिहार सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।”किसानों को बाढ़, सुखाड़, फसल क्षति और पशु हानि जैसे सभी आपदाओं में समुचित मुआवज़ा देकर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। आगामी पंचवर्षीय अवधि में बिहार उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे राज्य अग्रणी श्रेणी में खड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर नई मिसालें कायम कर रहा है और विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक तेजी से पहुंच रहा है।

इस मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्थानीय मुखिया लालबाबू मंडल, शैलेंद्र चौधरी, राजस्व कर्मचारी जीतेश कुमार, विजय सिंह, मनीष कुमार, संतोष साह, मनोज सिंह, विपिन भगत, रामेश्वर प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।