दरभंगा में BBOSE की दोनों उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएँ 09 से, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा संचालित मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की प्रथम उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा – जून 2025 तथा द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा – दिसम्बर 2025 दिनांक 09, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23 एवं 24 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर विकास कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी—
• प्रथम पाली : 09:30 पूर्वाह्न से 12:45 अपराह्न तक
• द्वितीय पाली : 02:00 अपराह्न से 05:15 अपराह्न तक
जिले के शहरी क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं—
1. बी.के.डी. बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), दरभंगा
2. +2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा
परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दोनों परीक्षा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिनों में भा.ना.सु. संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, दरभंगा ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि सुबह 07:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निम्न प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे—
प्रतिबंधित गतिविधियाँ
1. पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा, यदि उद्देश्य अपराध या शांति भंग करने वाला हो।
2. लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा, अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर चलना।
3. ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक।
4. निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन, एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित रहेगा।
10 दिसंबर को बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा दरभंगा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, शांति-व्यवस्था के लिए 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू।
दरभंगा कोर्ट की कड़ी कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न, हत्या, दुष्कर्म और लूट के कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज