जेब से मोवाइल छीनकर भाग रहें दो उचक्कों को स्थानीय लोंगों ने खदेड़कर पकड़ा ,जमकर की धुलाई ,पुलिस के सुपुर्द।
जेब से मोवाइल छीनकर भाग रहें दो उचक्कों को स्थानीय लोंगों ने खदेड़कर पकड़ा ,जमकर की धुलाई ,पुलिस के सुपुर्द।
दरभंगा /अपराध संवाददाता
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल ले रहे एक व्यक्ति के पॉकेट से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की ,पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा हैं कि नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट महतोली के रहने वाले दीपक सहनी पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल ले रहे थे इसी दौरान दो युवक उनके बगल में आकर खड़ा हो गया और पॉकेट से मोबाइल लेकर तेजी से भागने लगा। दीपक सहनी ने चोर चोर कहते हुये जोर से चिल्लाया। इस दौरान स्थानीय लोगों के मदद से दोनों मोबाइल चोर को पकड़ लिया गया । पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंच कर दोनों को कब्जे ले लिया। थाना लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मुहल्ले का रहने वाला है। पकड़े गए मोबाइल चोर की पहचान मो शमी अहमद के पुत्र मो इरशाद और मो समीर अहमद के 16 वर्षीय नाबालिक पुत्र के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि दोनों मोबाइल चोर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। मो इरशाद चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।