• कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। गढ़ेपूरा से झझरा आ रही एक नाव बीच नदी मे पलट गई हैं।सूचना मिल रही हैं कि नाव पर सत्रह लोग सवार थे जिसमें दो लोंगों की मृत्यु हो गई हैं और चार लोग नदी के धारा मे बह गये हैं। जिनका अबतक कोई अता पता नहीं हैं वहीं ग्यारह लोग तैरकर किनारे पहुंच गये हैं।

कुछ लोंगों का कहना हैं कि तीन लोग पानी मे बह गये हैं।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसौत पंचायत के गढ़ैपुरा गांव से झझरा जाने के दौरान यह घटना घटी हैं। गढ़ैपुरा गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया हैं। कई गांव के लोग नदी के दोनों किनारे आंख गड़ाये बैठे हुये हैं। पानी मे दह गये लोंगों की खोज मे अलग अलग जगहों पर लोग जाल फेंक रहें हैं। दूसरे नाव से ढूंढ रहें हैं। चारों तरफ लोंगों की चीत्कार सुनाई दें रही हैं।

इस बाबत कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा हैं कि घटना की सूचना उन्हें भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल जा रहें हैं। सड़क खराब होने की स्थिति मे नहीं पहुंच पाये हैं। स्थानीय कई लोंगों ने बीडीओ एवं सीओ समेत बड़े पदाधिकारीयों को भी सूचना दी हैं। बताया जा रहा हैं कि दो महिला की डूबने से मौत हुई हैं।