10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम
10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम
10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार शपथ लेकर देश के पहले ऐसे नेता बनने का गौरव हासिल किया है, जिनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में दर्ज किया जाएगा।
संस्था ने नीतीश कुमार को औपचारिक पत्र भेजकर इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पत्र में उल्लेख किया गया कि 1947 से 2025 तक देश में किसी भी नेता ने इतने लंबे समय तक लगातार राज्य की कमान नहीं संभाली। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उल्लेखनीय है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है।
संस्था ने लिखा कि लोकतांत्रिक ढांचे में दस बार जनता का भरोसा पाना उनकी निष्ठा, समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता के प्रति मजबूत विश्वास का प्रमाण है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति उनका निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कहा कि वह दुनिया भर में ऐसी उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करता है और नीतीश कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भविष्य में भी उदाहरण के रूप में देखी जाएगी।