सरयुग यमुना एक्सप्रेस से सहारनपुर भेजा जाना था 31 किलो गांजा, GRP ने तीन महिलाओं को पकड़ा,

तारसराय स्टेशन से सकरी जंक्शन पर दबोची गई तस्करी की बड़ी खेप

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब तीन महिलाओं को 31.100 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ सकरी स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या–03 से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई खेप का बाजार मूल्य लगभग 15.55 लाख रुपये आँका गया है।

संजू देवी के निर्देश पर सहारनपुर ले जाया जा रहा था गांजा
जसीया देवी, शिवकुमारी देवी और फुलकुमारी देवी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे लगातार एक महिला संजू देवी (मोबाइल नंबर 8941011063) से संपर्क में थीं।
उसी के कहने पर तीनों महिला आज तारसराय–मुरिया के पास पहुँचीं, जहाँ दो मोटरसाइकिलों पर आए चार लोगों ने इन्हें झोला व बैग में पैक किया गया गांजा सौंपा।

संजू देवी ने तीनों महिलाओं को निर्देश दिया था कि वे सकरी स्टेशन से सरयुग जमुना एक्सप्रेस पकड़कर सहारनपुर जाएं, जहाँ उनसे बैग ले लिया जाएगा। बदले में प्रत्येक महिला को 5,000 रुपये देने की बात कही गई थी।

सकरी स्टेशन पर दबोचा गया पूरा नेटवर्क
तीनों महिलाएँ शाम 6 बजे तारसराय से ट्रेन पकड़कर सकरी पहुँचीं। प्लेटफॉर्म संख्या–03 पर बैठने के कुछ ही देर बाद RPF/GRP की टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पूछताछ शुरू की और तीनों को रोक लिया।
इसके बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त, समस्तीपुर के पहुंचने पर वीडियोग्राफी के साथ तलाशी कर गांजा बरामद किया गया।

एक–एक कर ऐसे बरामद हुए पैकेट

1️⃣ जसीया देवी के पास से (काला पिट्ठू बैग व झोला से)
• P-1 : 5.180 किग्रा
• P-2 : 5.230 किग्रा
कुल : 10.410 किग्रा

2️⃣ शिवकुमारी देवी के पास से (चैनी खैनी बैग से)
• P-1 : 5.150 किग्रा
• P-2 : 5.140 किग्रा
कुल : 10.290 किग्रा
साथ ही एक पुराना इंफिनिक्स मोबाइल (7070318995)

3️⃣ फुलकुमारी देवी के पास से (आमपन्ना लिखा बैग)
• P-1 : 5.320 किग्रा
• P-2 : 5.080 किग्रा
कुल : 10.400 किग्रा
साथ ही एक पुराना रेडमी मोबाइल (8002663875)

➡️ कुल बरामद गांजा : 31.100 किग्रा

टीम को मिली बड़ी सफलता

कार्रवाई में शामिल थे

निरीक्षक प्रभारी पुखराज मीणा,
उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह,
आरक्षी सुभाष चंद्र बोस,
आरक्षी अंबुज नयन रंजन,
महिला आरक्षी पूजा टोप्पो (RPF पोस्ट दरभंगा),
सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार (अपराध आसूचना शाखा, समस्तीपुर)।

मौके पर ही जप्ती सूची, गिरफ्तारी मेमो और अन्य विधि–सम्मत प्रक्रियाएँ पूरी की गईं। तीनों महिलाओं के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

राजकीय रेल थाना, दरभंगा में
कांड संख्या 171/25, दिनांक 05.12.25
धारा 08/20(b)(ii)(b) NDPS एक्ट
के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टीम ने बरामद गांजा और कागजात जीआरपी दरभंगा को सौंप दिया है।