राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एडीआर भवन में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एडीआर भवन में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एडीआर भवन में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर आज एडीआर भवन में विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों से विभिन्न विभागों से जुड़े सुलह योग्य लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई।
सीजेएम श्री जुनैद आलम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि—
न्यायालय में लंबित सुलह योग्य मामलों में शामिल पक्षकारों की प्रि-काउंसलिंग अवश्य की जाए।
पक्षकारों को समझाया जाए कि लोक अदालत में एक ही दिन में विवाद का निष्पादन हो जाता है, जिससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है।
वहीं, सचिव आरती कुमारी ने स्पष्ट किया कि
राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना नोटिस पहुंचे पक्षकारों के मामले भी निपटाये जाएंगे, बशर्ते मामला सुलह योग्य हो।
सभी पक्षकारों की एक साथ उपस्थिति आवश्यक है ताकि मामले का तत्काल समाधान हो सके।
उन्होंने अधिकारियों से लोक अदालत के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया, ताकि किसी भी पक्षकार को असुविधा न हो।
बैठक में डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, श्रम अधीक्षक, मापतौल विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।