सिंहवाड़ा थाना में एसएसपी का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश
सिंहवाड़ा थाना में एसएसपी का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश
सिंहवाड़ा थाना में एसएसपी का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए कड़े निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आज सिंहवाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों तक की गहन जांच-पड़ताल की और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी तथा अपराध अनुसंधान पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को बारीकी से देखा। समीक्षा के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता, तत्परता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश
लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन
सभी लंबित मामलों की जल्द से जल्द जांच पूरी कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।
नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी
फरार/वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।
विधि-व्यवस्था संधारण पर जोर
थाना क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
पंजी समीक्षा एवं अनुपालन आदेश
थाना में संधारित सभी पंजियों की समीक्षा के बाद अनुपालन में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी।
PC समीक्षा — समन, BW, NBW पर कड़ा निर्देश
समन, BW, NBW की तामिला प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित की जाए।
इश्तिहार एवं कुर्की की तामिला प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से की जाए।
थाना परिसर में साफ–सफाई एवं सुव्यवस्था
एसएसपी ने परिसर के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
हाजत सुरक्षा की जांच
हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।