विधानसभा चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम की हुई हार पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को कजलामनी ईंट भट्टा में हुआ। बैठक में कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड के 24 पंचायतों के समर्थक, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व विधायक सह राजद के प्रत्याशी मुजाहिद आलम ने कहा कि कोचाधामन की जनता की खिदमत पूर्व की तरह करता रहूंगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि निराश होने की जरूरत नहीं है।मनोबल बनाए रखें।राजद प्रत्याशी ने कहा कि धार्मिक भावना भड़काकर वोट को पोलराइज किया गया।उन्होंने कहा कि एकबार फिर जनता झांसे में आकर एआईएमआईएम को जीत का हार पहना दी है।उन्होंने जनता से अपील किया कि कोचाधामन का विकास अब यहां के एमएलए की जिमनेदारी है।

 

विकास की बात विधायक से करें।समीक्षा बैठक में पूर्व एआईएमआईएम नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सादिक समदानी, पूर्व एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि कैसर राही, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि शाहजाद कौसर, मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद कैसर, पैक्स अध्यक्ष नौशाद आलम, पैक्स अध्यक्ष निसार कौसर, सरपंच प्रतिनिधि मोयस्सर आलम, पूर्व उप प्रमुख कैसर आलम,क्षमेशवर मंडल,राजद नेता रमीज रेजा सोनू,एखलाक, शेरशाह भारती ,फराग आलम आदि ने अपने अपने विचार रखे।