गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल पर बैठे बाढ़ प्रभावित लोग
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को काँटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू कर दिया। आंदोलन की शुरुआत ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य रीना देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएँ और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने कहा कि बाढ़ के विभीषिका में प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा गैरजिम्मेदाराना रवैया दिखाया गया। जहां लोग बाढ़ के उस आपदा में खाने को मोहताज थे, उस वक्त अंचल व प्रखंड प्रशासन ने किचन शेड तक नहीं चलाया। जीआर की राशि हो या कोई अन्य राहत कार्य प्रशासन ने सबमें केवल बात टालने की रवैया ही दिखाई। अंचलाधिकारी को बताने पर आचार संहिता का बहाना बनाया गया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण था।

