हत्या के प्रयास’ के आरोप में अधरायल गांव का अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हत्या के प्रयास’ के आरोप में अधरायल गांव का अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हत्या के प्रयास’ के आरोप में अधरायल गांव का अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अधरायल गाँव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अधरायल गाँव निवासी छेदी पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त छेदी पासवान सहित 18 लोगों के विरुद्ध बड़गांव के ही शिवजी पासवान ने थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत एफआईआर दर्ज कराया था। बड़गांव थाना के एस आई अखिलेश कुमार के अनुसार, छेदी पासवान पर हत्या के प्रयास से जुड़े गंभीर आरोप हैं, जिसके संबंध में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस छापामारी कर रही है।