भदोही एसपी संग विप्र चरण वंदन किया, गंगा पूजन में हुए शामिल।

 

भदोही जिले के सीतामढ़ी स्थित लवकुश जन्मभूमि में श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज के पीठाधीश्वर जगतगुरु शांडिल्य जी महाराज और भदोही के पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे। वे यहां आयोजित विप्र चरण वंदन और गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम भदोही के प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पाण्डेय द्वारा सीतामढ़ी वाल्मीकि आश्रम के पास एक पुराने मंदिर पर आयोजित किया गया था। इसमें क्षेत्र के 101 कर्मकांडी ब्राह्मणों के चरण धोकर उन्हें दक्षिणा, अंग वस्त्र और ऊनी कंबल देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक समाज विकास मंच संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कुल 300 कंबलों का वितरण किया गया। इसमें 101 विप्र ब्राह्मणों को अंगवस्त्र और उपहार भी दिए गए।

कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने सांकेतिक रूप से 10-10 लोगों को कंबल वितरित किए। शांडिल्य जी महाराज ने सीतामढ़ी पहुंचते ही सबसे पहले गंगा पूजन किया। इसके बाद उन्होंने चरण वंदन कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विप्र ब्राह्मणों को संबोधित किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इस आयोजन और कंबल वितरण की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र ब्राह्मणों के साथ पत्रकार, समाजसेवी और प्रयागराज प्रीति हॉस्पिटल की टीम भी मौजूद रही। हॉस्पिटल की टीम ने एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर महादेव शुक्ला अभिषेक पाण्डेय विष्णु स्वर्णकार राहुल दुबे चक्रधर त्रिपाठी अजीत सिंह अंकित तिवारी मंदिर के पूजारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थें।