बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासन अतिक्रमण हटाने में सक्रिय हो गया है। कैमूर के विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। भभुआ नगर परिषद में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाया जा रहा है और अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता संजय उपाध्याय ने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया था। इसके बावजूद जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। फुटपाथी दुकानदारों, ठेला विक्रेताओं और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।

कैमूर में प्रशासन अतिक्रमण हटाने में एक्टिव।
एक लाख रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल

अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ स्वच्छता का भी जुर्माना लगाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक एक लाख रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की जा चुकी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई जारी रहेगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।