आंगनबाड़ी सेविका केंद्र की खाली हुई चावल और पोषण सामग्री दिखाते हुए।
कदवा प्रखंड के महमदपुर पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 311 में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर पांच बोरी चावल, एक गैस चूल्हा और बच्चों के लिए रखी अन्य पोषण सामग्री चोरी कर ली। इस घटना से बच्चों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर असर पड़ा है।
आंगनबाड़ी सेविका ने थाने में की शिकायत
केंद्र की सेविका वशीला खातून ने मंगलवार को कदवा थाना में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को दोपहर 2 बजे केंद्र बंद किया था। अगले दिन सुबह 10 बजे जब केंद्र पहुंची तो ताला टूटा और सामग्री गायब मिली। उन्होंने पुलिस से चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस कर रही जांच
वशीला खातून ने बताया कि चोरों की कार्रवाई से केंद्र में बच्चों के लिए जरूरी सामग्री नहीं है। कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
